कोंच-उरई। ग्राम पहाड़गांव में आज एक 53 बर्षीय एक किसान ने आने बाली मोराइछट को देने के लिये पैसे न होने को लेकर गम में मौत को गले लगा लिया।ताजा मामला कैलिया थाने के अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव में फुलसिंह पुत्र मातादीन गाँव के एक छोटे कृषक हैं और खेतीबाड़ी करके अपना परिवार चलाते है। उन्होंने बीते बर्ष अपनी लड़की की शादी बड़ी धूम धाम व दान दहेज के साथ की थी। जिस शादी में फूलसिंह ने कई धन्ना सेठों से शादी के लिये कर्ज लिया था और इसवार खेत में बोयी गयी फसल ने धोखा दे दिया और वह कमजोर होता गया।घर में माली हालत खराव होने से और कर्ज लेता गया।वहीं कर्जदारों के अधिक दबाव होने के कारण उसने अपने खाते की 1 बीघा जमीन बेच दी थी। फिर भी फूलसिंह का कर्ज नहीं चुकपाया उसी दरम्यान उसके माता पिता का भी देहान्त हो गया।समाज के दबाव में आकर उसने अपने माता पिता की त्रयोदशी भोज भी कर्ज लेकर करनी पड़ी।अब वह काफी चिंता में था कि इधर फसल अच्छी नहीं हुई और कर्ज दारों का अधिक प्रेशर होने की बजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।लड़की की मोराइछट भी देने के लिये वह परेशान था।क्योंकि उसे कहीं से पैसा मिलने की उम्मीद नहीं थी। परेशान फूलसिंह आज सुवह चार बजे तड़के घर से निकल गया और पूँछ सेसा क्रॉसिंग से गुजरी राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रैन के आगे कूदकर उसने अपनी जीबन लीला को समाप्त कर ली।मौके पर रेलबे पुलिस और स्थानीय पुलिस पहुंचकर शवका पंचनामा भरकर पोष्ट मार्टम के लिये शव को भेज दिया और फूल सिंह के घर इस घटना को लेकर मातम छाया हुआ है और गाँव के लोग भी फूलसिंह की मौत को लेकर सकते में है।वह अपने पीछे पत्नी और एक लड़का व एक लड़की छोड़ गए जिनका रो रोकर बुरा हाल है।







Leave a comment