
शुक्रवार
को शाम 5 बजे गांधी प्रतिमा फूलबाग, कानपुर में सी पी आई, इप्टा और प्रगतिशील लेखक संघ कानपुर ने मौन प्रतिरोध का आयोजन किया। करीब एक घंटे चले इस विरोध दौरान उक्त संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों व नागरिकों ने मुंह पर काली पट्टियां बांध कर मौन विरोध व्यक्त किया। लोग हाथों में तख्तियां लिये थे जिन पर गोरखपुर में बच्चों की मौत के जिम्मेदारों को सजा दो, पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच हो, स्वस्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर जेल भेजो आदि नारे लिखे थे। प्रदर्शन में सीपीआई जिला सचिव रामप्रसाद कनौजिया, इप्टा के संयोजक डा.ओमेन्द्र कुमार, रामकुमार बाजपेयी, पीडब्लूए के अध्यक्ष डा.फारुक अहमद खान, डा.आनंद शुक्ला, असित कुमार सिंह, मीनाक्षी सिंह, सिरीश सिन्हा, दीपिका सिंह, आकाश, जसर्रफ खां, अक्षय सिंह, गंगा सागर, किशोर सागर, जय किशन, रामचंद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश, पवन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।





Leave a comment