जालौन-उरई। नगर पंचायत ऊमरी में स्वच्छता अभियान की शुरूआत अधिशाषी अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।  जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में स्वच्छता पखवारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत ऊमरी में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह ने कहा कि हर घर से स्वच्छता की शुरूआत होनी चाहिए। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मन बसता है। स्वच्छता से स्वास्थ्य भी बना रहता है एवं मन प्रफुल्लित रहता है। इसलिए सभी को अपने जीवन में स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए। इसके उपरांत अधिशाषी अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक चंदन सिंह यादव, अनुरूद्ध सिंह टीसी, भूरेलाल प्रजापति, गंगासागर चतुर्वेदी, उम्मेद सिंह यादव, नरेंद्र सिंह सेंगर, समर सिंह सेंगर, राजू सिंह सेंगर, पप्पू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment