जालौन-उरई। आपसी विवाद को लेकर आधा दर्जन युवकों ने महिला समेत दो युवकों को जाति सूचक गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट व दलित उत्पीडन का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी पवन कुमार पुत्र कंुंज विहारी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही अभय प्रताप सिंह उससे पुरानी रंजिस मानते हैं। गुरूवार की रात्रि वह खेत से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में अभय प्रताप सिंह, विनय कुमार व रोहित ने उसका रास्ता रोक लिया व जाति सूचक गालियां देने लगे जब उसने गालियां देने से मना किया तो उक्त दबंगो ने उसके व उसके साथी रवि व बेबी पत्नी अनन्त राम की मारपीट कर दी। मारपीट में घायल पवन व रवि का कोतवाली पुलिस में डाक्टरी परीक्षण कराकर उक्त दबंगों के खिलाफ दलित उत्पीडन व मारपीट का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। तो वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment