कोंच-उरई। गत रोज कस्बे के धनुताल इलाके में जुये की सूचना पर पहुंची पुलिस के पांसे उस वक्त उल्टे पड़ गये जब जुआरी मजाहमत पर उतर आये और पुलिस बैकफुट पर नजर आई। प्रत्यक्ष दर्शियों का तो यहां तक कहना है कि पुलिस और जुआरियों में गुत्थम गुत्था तक हुई है।
कोंच कस्बा और आसपास का इलाका जुये के अनगिनत फड़ों के लिये जाना जाता है। आरोप तो यहां तक हैं कि ये फड़ पुलिस से मिली भगत करके ही संचालित किये जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गत रोज भ्ज्ञी पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के धनुताल इलाके में जुये का फड़ लगा है। सूचना पर एक दरोगा और सिपाही बाइक से वहां पहुंचे और जुआरियों की कनपटी सेंकने लगे। जुआरी भी उग्र हो गये और पुलिस से गुथ गये। बताने बालों की अगर मानें तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत बन गई थी। मामले को लेकर जब सीओ रुक्मिणी वर्मा से पूछा गया तो उन्होंने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

Leave a comment