कोंच-उरई। 11 केबीए सब स्टेशन पड़री नाका कोंच में स्थापित बर्षों पुरानी ओसीबी बदलने का काम होने जा रहा है।जिससे नगर की कोंच फस्ट और कोंच सेकेण्ड व ग्रामीण क्षेत्रों की विधुत आपूर्ति दिनांक 19 अगस्त दिन।शनिवार को सुबह 8 बजे से रात्रि आठ बजे तक बत्ती गुल रहेगी।यह आवश्यक जानकारी देते हुये विधुत उप खंड अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि 3311केबीए उप केंद्र पड़री नाका में कई बर्षों पुरानी ओसीबीको बदलकर उनके स्थान पर नई बीसीबीलगाई जा रही है जिससे आने बाले समय जनता को अच्छी और बेहतर नियमित आपूर्ति दी जा सके। उपखंड अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वाधित होने बाली आपूर्ति में बिभाग का सहयोग करें।उन्होंने बताया कि वार वार इन ओ.सी.बी.के कारण सप्लाई वाधित होती रहती थी और लोगों को कहीं ज्यादा कहीं कम वोल्टेज मिलता था इन्ही समस्या को दूर करने के उद्देश्य से इन पुरानी ओ.सी.बी.के स्थान पर नई बीसीबी लगाने का काम किया जा रहा है। आपूर्ति बाधित होने का हमें खेद है।

Leave a comment