जालौन-उरई। लंबित विवेचनाओ का शीघ्र निस्तारण करें। वांछितों की तत्काल गिरफ्तारी करें। त्योहारों को देखते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी को अंजाम दें। यह निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सहित सर्किल के तीनों थानों का अर्दली रूम करते हुए उपस्थित पुलिस स्टाॅफ को दिए। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र तिवारी ने गुरूवार की देर रात्रि को स्थानीय कोतवाली सहित सर्किल के कुठौंद व सिरसा कलार थानों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों को खंगाला तथा मालखाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित समस्त पुलिस स्टाॅफ को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित विवेचनओं का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी वारंटी वांछित चल रहे हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करें। कुछ ही दिन बाद नवरात्रि, दशहरा व मुहर्रम का पर्व आने वाला है। इसलिए सभी पुलिस कर्मी सतर्कता के साथ ड्यूटी को अंजाम दें। जेल से छूटे व अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। त्योहारों के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। नगर के अलावा गांव में भी पुलिस गस्त करे वहां पर भी अपराधियों की गतिविधयों पर पेनी नजर रखे जिससे उनके खिलाफ काय्रवाही की जा सके। किसी प्रकार के दबाव न आकर सख्ती से अपने कार्य को अंजाम दें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर, कुठौंद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, सिरसा कलार थाना प्रभारी जाकिर हुसैन, एसएसआई ब्रजनेश यादव, एसआई विश्वनाथ यादव, केशव दयाल, विश्वराम सिंह, आदि सहित तीनों सर्कित के एसआई व समस्त पुलिस स्टाॅफ मौजूद रहा।





Leave a comment