जालौन-उरई। कोटेदार द्वारा प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर करके फर्जी रिपोर्ट भेजकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने के सबूत देने के बाद भी प्रधान की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा एक माह बाद भी कार्यवाही न किए जाने से नाराज प्रधान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की।  ग्राम प्रधान सारंगपुर जसवंत सिंह ने एक शिकायतीय प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को भेजते हुए शिकायत की है कि की उनके गांव का कोटेदार रामाधार प्रधान की मुहर व फर्जी हस्ताक्षर करके खाद्ान व मिट्टी के तेल का वितरण फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर खाद् एवं रसद विभाग को गुमराह कर रहा है। प्रधान का आरोप है कि उन्होंने फर्जी मुहर व हस्ताक्षर की फोटो कापी लगाकर कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि मामले की जांच करने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने एक माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कि प्रधान ने मुख्यमंत्री से रिपोर्ट दर्ज कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांगी की।

Leave a comment