कोंच-उरई। श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित श्री रामलीला समिति के महत्वपूर्ण अध्यक्ष और मंत्री का चुनाव बड़ी गहमा गहमी के वीच संपन्न हुआ।जिसमे सर्व सम्मति से रामकुमार अग्रवाल और केशव बबेले को क्रमशः अध्यक्ष और मंत्री चुने गए।गल्ला मंडी के शंकर जी मंदिर पर परम्परागत रामलीला चुनाव को लेकर एक प्रस्तावित बैठक बुजुर्ग गल्ला व्यापारी महेश शंकर लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के शुरुआत में तमाम गहमा गहमी और आरोप पत्यारोपों के बीच राम लीला के अध्यक्ष और मंत्री के दाबेदारों के नाम बैठक में पढ़कर सुनाये गए जिसमें सद्दू दुवेदी,रामबाबू अग्रवाल,सहित चार लोगों ने अलग अलग दबेदारी की जिसमें। एक राय न बनने पर कोंच की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष सोहन बाजपेयी और मंत्री मिथलेश गुप्ता आदि ने गल्ला व्यापारियों से एकांत में विचार विमर्श करने के बाद अपना निर्णय सुनाया।जिसमें रामलीला के अध्यक्ष पद पर रामकुमार अग्रवाल उर्फ रम्मू चाचा व मंत्री पद पर केशव बबेले के नाम की घोषणा की।इन नामो की घोषणा होते ही अधिकाश व्यापारियों में समर्थन करके हर्ष व्यक्त किया।इस अवसर पर नवनीत गुप्ता,राहुल तिवारी,शीलू अग्रवाल,जय मुखिया,प्रेम नारायण राठौर,राम जी गुप्ता,बबलू अग्रवाल,राजेश मिश्रा,अजय रावत,सुधीर सोनी खूजा बाले,बीरेंद्र सोनी,दिलीप अग्रवाल,बीरेंद्र अग्रवाल अरबिंद अग्रवाल,नरेश लोहिया,हरी मोहन सोनकिया,अरबिंद राठौर,विनय अग्रवाल,अतुल चैधरी,संतोष शुक्ला,ज्ञानी सेठ,प.रमेश तिवारीसहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।







Leave a comment