कोंच-उरई। नदीगांव में पहूज पुल के पास रोड किनारे की मिट्टी खिसक जाने से बना गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। यहां से बहुतायत में होने बाले आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये इसकी ओर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि यह गड्ढा कभीभी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
नदीगांव से मप्र की ओर जाने बाली बसों व अन्य चार पहिया वाहनों की आवाजाही बड़े पैमाने पर होती है। इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है और उन्हें हमेशा उनके वाहन पलट जाने का भय सताता रहता है। अभी दो दिन पहले साइड देने के चक्कर में एक ट्रक पलट कर चारों खाने चित हो गया था। इलाकाई लोगों ने गड्ढा भरवाने और रोड की टीप टाप कराने की मांग की है।





Leave a comment