उरई। जालौन पुलिस की महिला थानाध्यक्ष व नारी सुरक्षा दल प्रभारी नीलेश कुमारी ने जालौन के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद के आदेशानुसार दल बल के साथ उरई शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली। एवम इस बीच मिले कई मनचलो की जमकर क्लास लगाई। जो राह चलती महिलाओ व लड़कियों के साथ कमेंट्स बाजी में मासूर थे। इस दौरान शहर के माहिल तालाब, स्टेशन रोड, सराफा बाजार व घन्टा घर जैसे भीड़ भाड़ बाले स्थानों पर सघन तलासी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच कई मनचलो को भी पकड़ा गया। जिनकी महिला सुरक्षा दल प्रभारी नीलेश कुमारी ने जम कर क्लास लगाई। कुछ तो दूर से समय की परिस्थियों को देख मौके से भाग खड़े हुये। महिला थाना अध्यक्ष नीलेश कुमारी ने बताया इस प्रकार का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। और आगे भी जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की महिलाओं व लड़कियों के साथ बत्तमीजी व छेड़खानी बर्दास्त नही की जाएगी। जो भी ऐसा करते पाया गया। उसे कतई बक्शा नही जाएगा। इस दौरान सतेंद्र सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह चैहान, स्वेता सिंह, प्रियंका सिंह सहित कई महिला सिपाही चेकिंग में साथ रही।






Leave a comment