कोंच-उरई। उरई रोड स्थित नहर कालोनी निबासी पीड़ित आकाश पुत्र सतीश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि 18 अगस्त को 11 बजे एसआरपी इंटर कालेज से अपने घर नहर स्थित कालौनी आ रहा था।तभी पड़ोस के विवेक, गुल्ली पुत्र गढ़ कलू निबासी नहर कालौनी कोंच ने घेर कर काफी मार पीट कर दी।मौके पर पड़ोस के ही सुरेन्द्र पुत्र गोविन्ददास आ गया उसने विवेक की गुल्ली को मना किया तो यह सब लोग प्रार्थी और प्रार्थी माँ उमा देवी की मार पीट करने लगे और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए पीड़ित आकाश ने बताया कि वह दलित जाति से है और बसोर जाति से सम्बन्ध रखता है।और यह लोग हम लोगों से काफी नफरत करते हैं।उसने कार्यबाही की मांग की।







Leave a comment