रामपुरा(उरई )। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने और नगर में सफाई व्यवस्था चौकस  रखने के लिए अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में जाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह, लेखाकार शिवकुमार सिंह तथा नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों के साथ उन्होंने नगर के वार्ड नंबर एक, पांच, आठ व दस का सघन्य निरीक्षण किया। जहां वार्डो में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के सफाई कर्मियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत अब तक नगर में 441 लाभार्थियों को धनराशि दी जा चुकी है। जो लाभार्थी बचे है उनके खातें में जल्द ही धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। बाद में नगर पंचायत कार्यालय में उन्होंने सफाई कर्मचारियों की बैठक भी ली और स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दास्त नही की जाएगी।

Leave a comment