उरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक पाठकपुरा में हुई जिसकी अध्यक्षता लालसिंह चौहान एवं संचालन हरीशंकर याज्ञिक मंत्री ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालसिंह चौहान एवं संयोजक अतर सिंह राठौर ने कहा कि जनपद जालौन सहित पूरे बुंदेलखंड सूखे की विभीषिका से गुजर रहा है जिसके कारण किसानों की खरीफ की फसले सूख गई है तथा पशुओं को चारे के लाले पड़े है। अन्ना पशुओं को चारे की कोई व्यवस्था नही है बची हुई फसले उनके द्वारा चट की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनहित में मांग करते है कि बुंदेलखंड सूखाग्रस्त घोषित किया जाए तथा सूखा राहत कार्य तत्परता से कराए जाए एवं अन्ना पशुओं को चारे की व्यवस्था सरकार द्वारा करायी जाए। सभा को सुंदरलाल यादव, रामबालक व्यास, डा. दिनेश सोनी, रियाजुलहक, देवेन्द्र गुप्ता, बीके खरे, आदित्य मिश्रा, जयदेव यादव, धर्मेन्द्र बबेले, राममोहन निरंजन, डा.प्रयाग नारायण त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।





Leave a comment