उरई। जिले में सरकार की मंशा के अनुसार विशेष गंदगी मुक्त गांव सफाई अभियान के तहत गांव-गांव में पांच-पांच सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिससे गांव में रह रहे लोगों को वास्तव में गंदगी से निजात मिल रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा चलाएं जा रहे विशेष सफाई पखवाड़े के माध्यम से ब्लाक के हर गांव पंचायत में एक नोडल अधिकारी की निगरानी में पांच सफाई कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है। जिसकी मानीटरिंग एडीओ पंचायत छेदालाल दोहरे कर रहे है। रोस्टर के आधार पर चयनित ग्राम पंचायतें एक नोडल अधिकारी के मौजूदा हालात के साथ सत्यापित मानी जाएगी और यह विशेष पखवाड़ा 17 अगस्त से चल रहा है 25 अगस्त को इसका समापन किया जाएगा। साथ ही एडीओ पंचायत महेबा छेदालाल ने बताया कि हमारे ब्लाक में खंड विकास अधिकारी से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों में जिला मनोरंजन कर अधिकारी सरसेला न्याय पंचायत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र दमरास, प्रबंधक इफको उरई बाबई न्याय पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेबा न्याय पंचाय तहसीलदार कालपी मुसमरिया, न्याय पंचायत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य चुर्खी, जिला पूर्ति अधिकारी न्यायमपुर न्याय पंचायत में देखरेख के साथ सफाई कार्य की निगरानी करेगे और उसी आधार पर फोटो और वीडियो अपलोड करक जिलाधिकारी की मेल आईडी पर डालकर सत्यापन करायेगे।

 

Leave a comment