उरई । कुठौंद थाने में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी कंझारी चौकी प्रभारी तथा हदरूख चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक एसएन सोनकर, ब्रजेश यादव, रामविनोद के अलावा क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपालों की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में तीन शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें थाना स्तर से संबंधित एक शिकायत को उपनिरीक्षक रामविनोद मौके पर पहुंचे लेकिन शिकायतकर्ता का विपक्षी मौके पर नही मिला। समाधान दिवस में क्षेत्रीय लोगों ने अन्ना पशुओं पर रोक लगाने की भी मांग की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अपराधिक वारदातों में लिप्त रहने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगे।

 

 

Leave a comment