उरई । कोंच कोतवाली के ग्राम चांदनी में एक किसान अपने खेत में बोयी हुई तिली की फसल की रखबाली करने गया हुआ था तभी एक सांप ने उसे काट लिया।और उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। मामला कोतवाली के ग्राम चांदनी का है।यहां गाँव के मिस्टर पटेल पुत्र स्व.महाराज सिंह उम्र करीब 32 बर्ष बीते शुक्रवार की शाम गाँव के पास अपने खेत में तिली की  फसल देखने हेतु रोज की भाँति गया हुआ था।घर आते समय खेत की मेंड़ पर सांप ने उसे काट लिया।सांप के काटे जाने को लेकर मिस्टर ने गाँव के चार लोगों को सांप के काटने की बात बतायी और बेहोश होकर गिर गया मिस्टर के परिजन आनन फानन में कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये जहां डॉक्टरों ने मिस्टर को देखकर मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।मृतक के घर में उसके दो संतानें है जिनमें एक लड़की उम्र करीब 13 बर्ष और एक लड़का उम्र करीब 6 बर्ष है।पिता के जाने से दोनों के आँखों से आंसुओ की धार लगी है।और गांव में मिस्टर की मौत को लेकर सारा गाँव दुखी है।बता दें कि इसवार कोंच क्षेत्र में सांप के काटे जाने की तमाम घटनाएं प्रकाश में आयीं है इन।घटनाओं से कई घरों में आज भी मातम छाया हुआ है।

 

 

Leave a comment