कालपी(उरई )। नगर के सार्वजनिक स्थान मे हारजीत की बाजी लगा कर सट्टेबाजी मे लिप्त सटोरिया छंग्गे को सट्टा पर्ची तथा नगदी समेत दरोगा राजीव कांत ने पकड़ कर चालान कर दिया। इसके पहले चार लोगों को पुलिस ने बीते दिन स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता के निर्देशन मे दरोगा राजीव कांत ने कस्वे के मुहल्ला राम चबूतरा मे छापा मारकर सार्वजनिक स्थान मे हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये आरोपी सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, वहीद तथा संतोष कुमार को गिरफ्तार कर के 24 सौ रूपये नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद करके आरोपियों का धारा 13 जीएक्ट के तहत चालान कर दिया था। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से सटोरियों तथा जुआरियों मे खलबली मच गई है।





Leave a comment