कालपी-उरई। स्थानीय मुख्य बाजार टरननगंज, आलमपुर की डेढ किमी सड़क लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधीन है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के द्वारा सड़क के किनारे फैले अतिक्रमण की एक बार स्थलीय जांच कराई गई तो नगर पालिका चैराहे से अमलताल तिराहे तक पुराने राममार्ग बाजार की सड़क को चिन्हित किया जा चुका है। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कालपी सुशील कुमार दोहरे के मुताबिक व्यापारियों का एक प्रार्थना पत्र मिला है जिसमें सड़क के मध्य से कही 30 फीट के कही पर 18 फीट तथा कही पर 13 फीट जमीन है। इसलिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को बुलाया जा रहा है।

Leave a comment