उरई। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ उरई शाखा के द्वारा आज एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन प्रधान डाकघर उरई में किया गया। हड़ताल के कार्यक्रम की अध्यक्षता का. आदित्य कुमार मिश्रा ने की।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जनपद जालौन शाखा के सचिव संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जीडीएस कर्मचारियों को सिविलसर्वेन्ट का दर्जा दिया जाए, जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए और सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। सभी संवर्गो के कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए, विभाग का निजीकरण न किया जाए आदि मांगों को लेकर संघ ने सरकार को अवगत कराया लेकिन सरकार का सकारात्मक रूख न होने के कारण मजबूरी में आकर के सभी कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ रही है। सभी कर्मचारियों ने सरकार से अपेक्षा की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। इस हड़ताल में केएन सैनी, विजय वर्मा, अशोक सोनी, एसके त्रिपाठी, रामजी गुप्ता, अर्पित पाठक, मिथलेश व्यास, अक्षय शुक्ला, दीपक वर्मा, आरके बाबू, लक्ष्मी गुप्ता, कैलाश बाबू, मनोज प्रजापति, हरीशंकर साकू, मधुकर उपाध्याय, अनुराधा, निधि, पुष्पा, स्वदेश अग्निहोत्री, भानुवर्मा, मनोज शर्मा, रोहित पटेल, बलखंडी गुप्ता, शिवशंकर हरचरन, सतीश आनंद रावत, प्रथ्वीराज, लक्ष्मणप्रसाद, जगराम, अखिलेश अवस्थी, भगवानदास, कौशल किशोर, सुनील कुमार, रविन्द्र मिश्रा, गोविंददास, देवीसिंह आदि सैकड़ों की संख्या में डाक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts