उरई। माधौगढ़ में दीनदयाल जन्म शताब्दी समारोह के सिलसिले में ब्लाॅक परिसर में तीन दिन का अंत्योदय मेला आज से शुरू हो गया। लेकिन इस दौरान सिर मुंड़ाते ही ओले पड़ने की कहावत चरितार्थ हुई। वजह यह है कि शासन के नोडल अधिकारी विशाल चैहान आज जिला मुख्यालय पर प्रवास कर रहे थे जिसमें जनपद के सभी सीनियर अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद थे। वरिष्ठ अधिकारियों की नदारती से मेले का उदघाटन समारोह फीका रहा। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाये गये थे जिनमें समाज के अंतिम छोर के आदमी के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही थी।

Leave a comment