कोंच-उरई। यहां कांशीराम कॉलोनी में रहने बाले सादिक का तेरह बर्षीय पुत्र समीर कल सुबह से घर से लापता बताया गया है। सादिक पुत्र अल्लादीन निवासी ब्लॉक 52ध्1 कांशीराम कॉलोनी ने कोतवाली में दी गुमशुदगी की तहरीर में बताया है कि बीते कल गुरुवार को सुबह से ही उसका पुत्र लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। लापता किशोर कक्षा 6 का छात्र है।





Leave a comment