कोंच-उरई। आज सुबह कोतवाली पुलिस ने पचास पाउच कच्ची शराब के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली के सिपाही लायकसिंह, सुबोध तथा महिला कांस्टेबिल पुष्पा ने गिरवर नगर नाले के पास कच्ची शराब बेचते एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके झोले में कच्ची शराब के पचास पाउच बरामद हुये। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला ललिता पत्नी बपील कबूतरा निवासी आराजी लेन को मुचलके पर रिहा कर दिया।

Leave a comment