कालपी (उरई)। सर्किल के थाना आटा के परिसर में पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

मध्य रात्रि तक चली मीटिंग में सी.ओ. ने थानेदारों के पास मौजूद  मुकदमों  की लंबित विवेचनाओं की प्रगति का सिलसिलेवार तरीके से अवलोकन किया। तथा थानेदारों को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करके अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पुलिस उपाधीक्षक ने शासन से संदर्भित तथा पुलिस महानिदेशक,  अपर पुलिस महानिदेशक,  पुलिस उपमहानिरीक्षक,  तहसील समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की हकीकत का जायजा लिया। एवं हिदायत दी कि सभी प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय अवधि के अंदर समाधान किया जाये। उन्होंने महिला उत्पीड़न प्रकरणों का जायजा लेते हुए कहा कि ऐसे मामलों में गंभीरता बरती जाये। तथा दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही जल्द कराई जाए।  पुलिस उपाधीक्षक ने अपराधियों के ऊपर लगाए जा रहे गुंडा एक्ट तथा निरोधात्मक कार्यवाही की हकीकत को देखा तथा अपराध नियंत्रण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मीटिंग में आटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक फुंदन लाल एवं दोनों थानों के दरोगा महेश चैधरी आदि उल्लेखनीय से मौजूद रहे।

Leave a comment