
कोंच-उरई । पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी बर्ष में भाजपा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ग्राम अंडा, भदेवरा, सामी और देवगांव में शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई जिसमें अंडा स्कूल में विद्यालय प्रमुख सत्यवीर सिंह और नरेंद्र वर्मा की देखरेख में 40 में से 34 छात्र मौजूद रहे। देवगांव में विद्यालय प्रमुख रमेशचंद्र मिश्र और भारत सिंह की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 38 छात्र मौजूद रहे। सामी में विद्यालय प्रमुख दीपचंद सोनकर, सोनू पटेल, देवेन्द्र राठौर व बृजविहारी पाल की देखरेख में 39 बच्चों में 37 मौजूद रहे। भदेवरा में विद्यालय प्रमुख कल्पना जाटव की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई जिसमें सभी 63 छात्र मौजूद रहे। सामान्य ज्ञान के पर्वेक्षक मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र दुवे, मंडल उपाध्यक्ष पुष्कल बुंदेला और आईटी सेल प्रमुख आकाश दुवे, जिला मंत्री और मंडल प्रभारी गुरुप्रसाद शर्मा, जिला मंत्री अलोक







Leave a comment