जालौन (उरई)। कोतवाली से छूटकर गये युवक द्वारा घर पहुंचकर पेट्रोल डाल कर आत्म हत्या करने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवक को पुनः गिरफ्तार कर लिया है।
रविन्द्रकुमार पुत्र मेक सिहं निवासी देवरी थाना जालौन को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के मामले मे शान्ति भंग के आरोप मे गिरफ्तार किया था जिन्हे उप जिलाधिकारी ने जमानत पर छोड़ा था जमानत होने के बाद घर पहुचने पर सात भाईयों वाले रविन्द्र कुमार ने विवाद शुरू कर दिया तथा घर में विवाद करने के बाद शनिवार की रात को ही घर बालों के सामने पेट्रोल डाल कर आग लगाने की धमकी देने लगा घर में पेट्रोल डाल कर आत्महत्या कर लेने की शिकायत परिवार के लोगांे ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को पुनः गिरफ्तार कर लिया तथा उससे पूछतांछ की जा रही है।







Leave a comment