कोंच-उरई । बाल्मीकि महासभा आगामी दिनों में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान के लिये समारोह आयोजित करने जा रही है। अखिल भारतीय बाल्मीकि महा सभा के नगर अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार आगवान ने जानकारी देते हुये बताया है कि 27 अगस्त को झांसी के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में समाज द्वारा आयोजित मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि मंजू दिलेर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं महामंडलेस्वर स्वामी सदानंद जी महाराज केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, प्रमोद ऊंटवाल विधायक मुजफ्फरनगर, श्यामलाल बाल्मीकि राष्ट्रीय महासचिव महासभा, बट्टूलाल चाकी संयुक्त सचिव, दीपू पेंटर जिलाध्यक्ष महासभा जालौन आदि लोग शिरकत करेंगें। इस कार्यक्रम के बाबत राजू बाल्मीकि, नारायणसिंह, वीरू पेंटर, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, खन्ना, दिलदार, कालिया आदि लोग तैयारियों में जुट गए हैं।

 

Leave a comment