जालौन-उरई। नवागुन्तक उपजिलाधिकारी को आये तीन सप्ताह का समय बीत चुका है किन्तु सरकारी आवास ना मिलने के कारण वह अपना निवास जनपद मुख्यालय उरई बनाये हुए है जिसके कारण वह तहसील मुख्यालय पर प्रतिदिन समय नही दे पा रहे है जिससे लोगों की समस्याओं को निपटाने में समस्या हो रही है।
उप जिलाधिकारी भैरपाल सिह को 3 अगस्त का रात को जालौन का उप जिलाधिकारी बनाया गया था। उनके स्थानान्तरण को तीन सप्ताह का समय बीत गया है किन्तु उन्हे सरकारी आवास न मिलने के कारण वह अपना आवास जनपद मुख्यालय उरई पर बनाये हुए है। पूर्व उपजिलाधिकारी द्वारा आवास खाली ना करने के कारण उपजिलाधिकारी उरई से आकर नौकरी कर रहे है। आवास ना होने के कारण तथा उरई की रास्ता खराब होने के वह सुवह सांय व रात जनता के लिये उपलब्ध नही हो पा रहे है। सुवह सांय व रात मे उपजिलाधिकारी के तहसील मुख्यालय पर न रहने के कारण लोगो को परेशानी हो रही है अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनजिलाधिकारी को तहसील मुख्यालय पर आवास मुहैया कराया जाये जिससे वह हर समय पीडित के लिये उपलब्ध हो सके।







Leave a comment