जालौन-उरई । रविवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम की उमस से लोगों को राहत मिली। तो वहीं। देवनगर चैराहे से कोंच चैराहे के मार्ग पर जगह-जगह बने गडढे एवं गड्ढों में भरे पानी से राहगीर व आस पास के दुकानदार परेशान है। इस रोड से होकर प्रतिदिन सैंकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आगमन होता है। इसके बावजूद सड़क ने बनने से लोगों में काफी रोष है।

रविवार की दोपहर नगर में झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। झमाझम बारिश से नगर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बताते चलें देवनगर चैराहे से कोंच चैराहे तक का मार्ग कई वर्षो से गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। लगभग एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। गडढों में तब्दील हो चुकी, सडक पर लगभग 6 माह पूर्व पीडब्लूडी द्वारा मिट्टी व रापस डाल दी गयी थी। यदि कभी पानी बरस जाता है, तो इस रोड की मिट्टी कीचड़ का रूप धारण कर लेतभ् है। सुबह से शाम तक निकलने वाले सैंकडो छोटे, बडे वाहनों तथा ओवर लोड ट्रकों के कारण सड़क पर गहरे गड्डे हो गए हैं। जिसके कारण इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों तथा दो पहिया व कार चालकंों को खासी परेशानी होती है। दो पहिया वाहन चालक अक्सर इन गहरे गड्ढों मे गिरने के कारण घायल हो जाते हंै। तो वहीं, बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जब कोई वाहन इन गड्ढों से होकर निकलता है तो पानी की छींटे पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही आसपास के दुकानों में भी जाते हैं। जिसके चलते लोग इस सड़क से होकर निकलने में कतराते हैं। इसका असर इस सड़क के आसपास के दुकानदारों पर पड़ रहा है। उक्त स्थिति को देखकर लोगों में काफी रोष है। समाजसेवी संतोष सिंह भदौरिया, दीनू गुर्जर, बब्लू सिंह आदि का कहना है कि अगर प्रशासन इस सडक को बनवाने पर ध्यान नहीं देता है तो वह आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। आसपास रहने वालों में सन्तोष सिंह भदौरिया, राजू प्रजापति, विजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजवीर सिंह सेंगर, संतोष सिंह सेंगर, वीरेन्द्र सिंह राजावत, दीनू गुर्जर, भीकम साहू,  रामकुमार गुप्ता, बब्लू राजावत, गजराज कुशवाहा, गुडडू, बल्ल्ूा सिंह, जगराम सिंह, अनिल कुमार, नवीन कुमार आदि का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की है। जिसके चलते लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि अतिशीघ्र उक्त सड़क का पुनः निर्माण कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में नगरवासी इस सड़क के निर्माण को लेकर आंदोलन पर उतर आऐंगे।

 

Leave a comment