जालौन-उरई । अलग-अलग मोहल्लों में विवाद कर रहे तीन लोगों के कोतवाली पुलिस ने पकड़कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी बिल्लू, लौना रोड निवासी सत्येंद्र कुमार व फर्दनवीस निवासी पवन कुमार अपने-अपने मोहल्लों में लोगों के साथ वाद विवाद व गाली, गलौज कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।





Leave a comment