कुठौंद(उरई )। ट्रैक्टर ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।

थाना कुठौंद के ग्राम नैना पुर के राम सजीवन पुत्र रामदास ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दे कर बताया कि मेरा भाई राम देव पुत्र रामदास उम्र 19 वर्ष ग्राम के ही कृष्णपाल के ट्रैक्टर मे बैठ कर जंगल की तरफ जा रहे थे कि बड़े हार में गंभीर सिंह के खेत के पास ट्रेक्टर चालक सुनील कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी नैनापुर ने लापरवाही व तेजी  से ट्रैक्टर चलाया जिसमे मेरा भाई गिर गया और ट्राली का पहिया चढ़ गया जिसमें मेरे भाई रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने धारा 279,304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment