कोंच-उरई । राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान ने गत वर्ष की भांति इस बार भी विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका विषय ‘स्वच्छ भारत मिशन में विज्ञान एवं प्रौधोगिकी की भूमिका, संभावनाएं एवं चुनौतियांÓ था। यह प्रतियोगिता जिला स्तर से राजकीय इंटर कॉलेज उरई में हुई जहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच के छात्र समर्थ वाजपेई ने पूरे जिले में प्रतियोगिता में पूरे झांसी मंडल में प्रथम स्थान पा कर कोंच नगर का नाम रोशन किया। यही नहीं, मंडल में सफलता के बाद जिससे नाना प्रकार की बीमारियां तो फैलती ही हैं, बलात्कार जैसी घटनाएं भी आये दिन सामने आती हैं। स्वच्छ भारत पर समर्थ की इस शानदार सोच के लिए राज्य स्तर प्रतियोगिता में 11वां स्थान मिला। समर्थ के गाइड दीपक लोहिया और उनके अन्य साथी अभिषेक रेजा, दीपक कुशवाहा, प्रबंधक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य शिवकरन सिंह व अन्य आचार्यों ने इस सफलता पर मुंह मीठा करा कर बधाई दी है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राज्य विज्ञान अनुसंधान केंद्र इलाहाबाद में शनिवार को संपन्न हुई जिसमें पूरे राज्य में समर्थ ने 11 वां स्थान पा कर नगर का नाम रोशन किया।
समर्थ कक्षा 8 में पढऩे वाला छात्र है, उसने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 14 अक्टूबर 2014 को की थी। देश की बढ़ती जनसंख्या और गंदगी को देख कर यह मिशन चलाया गया था। उन्होंने देश के नागरिकों से एक साल में मात्र 100 घंटे सफाई में देने का बचन लिया है और उन्होंने हेंड वाशिंग डे पर सभी भारत वासियों से 30 सेकंड तक जरूर हाथ धोने की बात कही है। स्वच्छ भारत मिशन में खुले में शौच एक बहुत बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है, देश की लगभग 76 प्रतिशत यानी 86 करोड़ आबादी खुले में शौच करती है।







Leave a comment