उरई । पीड़ित जनों की सेवा ही सच्ची समाजसेवा है। यह विचार विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राष्टधर्म पत्रिका के पूर्व संपादक वीरेश्वर द्विवेदी ने व्यक्त किए। वे आज स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था लोकमंगल व विद्या मंदिर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरुकता व निशुल्क गर्भवती महिला चिकित्सा शिविर तथा समाजसेवी स्वर्गीय बलराम गुप्ता छात्रावास के नवीन विस्तारित भवन के लोकार्पणके अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में केवल मानव ही नहीं बल्कि पशुए पक्षीए पेड़ोंए पौधों जीव.जंतु के सुख कीए उनके बेहतर जीवन की बात वेदए पुराणोंए धार्मिक गं्रथों में भी है। श्री द्विवेदी ने कहा कि भारतीय मूल्यों के चिंतक व जनसंघ तथा भाजपा के शलाका पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपनी पुस्तक एकात्म मानववाद में साफतौर पर लिखा है कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति के हम आंसू पोंछकर उससे समाज की मुख्य धारा में लाने का काम नहीं करते है तब तक हमारा मानव होना ही व्यर्थ है। श्री द्विवेदी ने कहा कि इस तरह से प्रसिद्ध महिला चिकित्सक व कवियत्री डाण् रेनू चंद्रा ने जिले के ऐसे प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जहां महिला डाक्टर नहीं है। वहां जाकर महिला व गर्भवती महिलाओं का महीने में दो बार जाकर निशुल्क उपचार व दवा वितरण करने का जो कार्य शुरु किया है। वह बहुत ही सराहनीय है। सही मायनों में यही सच्ची समाजसेवा है। मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि वे इसी तरह गरीबों की निरंतर सेवा करती रहे।

सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यों की समाज के सबसे कमजोर वर्ग को लोगों को बेहद जरूरत है और वे डाण् रेनू चंद्रा व उनकी टीम को इस तरह के निशुल्क शिविर आयोजित करने के लिए बधाई देते है। भापा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करना एक पुण्य का काम है और इस तरह के समाजसेवा के कार्य अन्य डाक्टरों को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता रक्तदानए वृक्षारोपणए जलसंरक्षणए मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन आदि सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। जो सराहनीय है। हम सभी को समाज व प्रकृति को बेहतर बनाने का कार्य करना चाहिए। भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ज्यादा से ज्यादा आयोजित होए डा0 रेनू चंद्रा की तरह अन्य डाक्टर भी अपना सााजिक धर्म निभाए। माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि वे इस तरह के सामाजिक कार्यों में हर तरह का सहयोग करते रहेंगे।

इस दौरान लोकमंगल संस्था की अध्यक्षा डा0 रेनू चंद्रा ने बताया कि पिछले जून माह से उन्होंने ऐसे प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों जहां पर महिला डाक्टर नहीं है। वहां जाकर महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण का कार्य शुरु किया है। जिसमें उनकी टीम साथ में रहती है। लोकमंगल के निदेशक अयोध्या प्रसाद कुमुद ने बताया कि जिस तरह से संस्था साहित्यए रंगकर्म तथा लोक संस्कृति के लिए कार्य किए है। अब निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर कर रहे है। विद्यालय के प्रबंधक अशोक गुप्ता हरकौतीए अध्यक्ष डा0 संतोष अग्रवाल, डा0 रामस्वरुप खरे, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, अरविंद गौतम चच्चू ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डा0 प्रयागनारायण त्रिपाठी विभाग संघचालक संतोष त्रिपाठी जिला प्रचारक पीयूष जी, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री बुंदेलखंड नागेंद्र गुप्ता, प्रबंध समिति के डा0 रमेश चंद्रा, डा0 रामकिशोर पहारिया, डा0 रवि पांडेय, डा0 केसी गुप्ता, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, डा0 भगवानदास त्रिपाठी, कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराजए ब्रह्मा खरे, डा0 सरिता पांडेय, प्रिंसिपल कमलेश शर्मा, उर्विजा दीक्षित, कामता प्रसाद त्रिपाठी, रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, रामकृष्ण शुक्ला, बाबा विश्वनाथ, गोपाल अवस्थी, बृजभूषण मुन्नू, अरविंद सिंह चैहान, हरेंद्र विक्रम सिंह, लक्ष्मणदास बाबानी सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व स्वर्गीय बलराम गुप्त छात्रावास के नवीन विस्तारित भवन का पूर्व विधि विधान से लोकार्पण किया गया। संचालन शिक्षक गोविंद श्याम व अरविंद चच्चू ने संयुक्त रुप से किया।

सांसद व विधायक ने निधि दान की

भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सांसद निधि से कमरा बनाने की घोषणा की। जबकि भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने विद्यालय के कक्ष निर्माण के लिए सात लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। जिसका मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

110 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में आज निशुल्क गर्भवती महिलाओं व अन्य महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर काआयोजन किया गया। जिसमें उरई नगर के मुहल्ला शांतिनगर, उमरारखेरा, रामनगर, राजेंद्रनगर, सुशीलनगर तथा ग्राम बड़ागांव, रिनियां की कुल 110 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डा0 रेनू चंद्राए डा0 वर्षा खट्टर, डा0 अंजना गुप्ताए डाण् अल्पना गुप्ताए सिस्टर भवानी अम्मा कुशवाहा ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जबकि दवा वितरण इंचार्ज विवेक अग्रवाल व उनकी टीम ने सभी मरीजों को दवाओं का वितरण किया ?

Leave a comment