उरई। खेत में रंगरेलियां मना रहे सीमावर्ती गांव के दो युवकों को पुलिस के अचानक पहुंच जाने से रंगे हाथों पकड़ लिया गया। खाकी को देख लड़कियां भाग निकली। जबकि पकड़े गये नौजवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुठौंद में पुलिस को रविवार की शाम सूचना मिली कि थाना मुख्यालय के समीप एक खेत में दो लड़के लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दे दी। पुलिस को देखकर लड़कियां भागने लगीं। पुलिस ने उनका पीछा करना जरूरी भी नही समझा लेकिन दोनों लड़कों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लड़के यमुना उस पार के औरैया जिले के आयाना थाना अंतर्गत सेंगनपुर के निवासी हैं। बताया जाता है कि फीलगुड करके पुलिस ने दोनों लड़कों को देर रात बिना कोई केस कायम किये छोड़ दिया।







Leave a comment