कोंच-उरई। कोंच में जारी गणपति महोत्सव के अलावा आने बाले इस्लामिक पर्व बकरीद तथा सनातनी पर्व बुढवा मंगल को लेकर त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटें तथा नगर व आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके दृष्टिगत पुलिस फुट पैट्रोलिंग पर उतरी है। बीती देर शाम सीओ रुक्मिणी वर्मा की अगुवाई में कोतवाल सत्यदेव सिंह तथा पुलिस बल व होमगार्ड के जवान तहसील से फुट पैट्रोलिंग करते हुये सड़कों और बाजारों में गये। पुलिस गश्त के पीछे अधिकारियों की मंशा साफ है कि लोगों में सुरक्षा के प्रति भरोसा जागे और अराजक तत्वों की हवा शंट हो। अधिकारियों ने बाजारों में दुकानदारों से भी बात की और सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाने की सख्त ताकीद की।





Leave a comment