उरई। माधौगढ़ में 10 दिन से कंप्यूटर खराब होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्टाॅफ की उदासीनता की वजह से इतने दिने होने के बावजूद कंप्यूटर ठीक नही किया जा सका है। निजी कोरियर सेवाओं से प्रतिस्पर्धा में बढ़त लेने के लिए डाकतार विभाग ने निचले स्तर तक अपने कार्यालयों को हाईटैक किया है लेकिन इसके बावजूद स्टाॅफ की पुरानी मानसिकता के चलते स्थिति अभी वही ढाक के तीन पात जैसी बनी हुई है। इसका नमूना माधौगढ़ कस्बे में सामने आ गया है जहां के पोस्ट आॅफिस में 10 दिन से कंप्यूटर खराब है लेकिन उसे ठीक कराने की कोई सुध नही ली जा रही। इससे स्पीड पोस्ट सेवा आदि सेवाएं वाधित चल रही हैं। लोगों ने केंद्रीय संचार मंत्री को मेल भेजकर समस्या के निराकरण के लिए अवगत कराया है।







Leave a comment