उरई । दलगंजन सिंह तिराहे पर मंगलवार को नव स्थापित लाइफ लाइन नर्सिंग होम का शुभारंभ पूरी धूमधाम से किया गया ।

मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ अल्पना बरतारिया ने फीता काट कर उदघाटन की रश्म अदायगी के बाद अस्पताल के सभी कक्षों का गहन निरीक्षण किया । उन्होने नवजात शिशुओं के जीवन रक्षक उपकरणों को बहुत दिलचस्पी से देखा । प्रबंधक विवेक मिश्रा ने इस दौरान बताया कि पहली बार नगर के किसी अस्पताल में इतनी कारगर मशीनें बेहद कास्टली होने के वाबजूद स्थापित की गई हैं । सी एम ओ ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनसे अपेक्षा की कि वे गरीब मरीजों को रियायत देने में संकोच नहीं करेंगे ताकि इस वरदान के लाभ से ऐसे लोग भी  वंचित न रह सकें ।

पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी , शिक्षाविद प्रलुव्य निरंजन और समाजसेवी चंद्र पाल सिंह रूरा अड्डू आदि विशिष्ट जनों सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उद्घाटन समारोह में शामिल हो कर अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े विनय सोनी , डॉ सुरेन्द्र कुमार , वीर प्रताप गोलू निरंजन और विवेक मिश्रा को बधाई और शुभ कामनाएँ दी ।

Leave a comment