उरई । कालपी तहसील के परासन गाँव में प्रसाद विषाक्त हो जाने से 25 श्रद्धालु बीमार पड गए । बताया गया है कि गाँव में यज्ञ हवन के आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया जिसे खाने पर कई लोगों को दस्त , उल्टी की शिकायत होने लगे । अस्पताल में डाक्टरों ने इसकी वजह फ़ूड पोइजनिंग बताई । हालांकि सभी बीमारों की हालत ख़तरे से बाहर है ।
Leave a comment