उरई । तेज रफ्तार बुलरो चालक ने कोतवाली के सामने बाइक से जा रहे पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों के पैरों में फैक्चर हो गया जबकि उसका पुत्र दुर्घटना में बाल-बाल बच गया जिसे खरांेच तक नहीं आयी। बाद में घायलावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम फूलपुरा निवासी दीपक पुत्र रामसेवक अपनी पत्नी व पुत्र को मोटर साइकिल से लेकर जा रहे थे। अभी वह कोतवाली के सामने ही निकल रहे थे उसी दौरान बाइक के पीछे तेज रफ्तार बुलेरो आयी जिसके चालक ने पीछे से मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे पति-पत्नी व बच्चा उछलकर बीच सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना के परिणाम स्वरूप पति-पत्नी के पैरों में फैक्चर हो गया साथ ही अनियंत्रित बुलेरो बाइक में टक्कर मारने के बाद डिवाईवर पर चढ़ गयी। कोतवाली के सामने हुयी घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।







Leave a comment