उरई। अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद जालौन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में छात्र अनुज पाल की मौत के जिम्मेदार कोबरा सिपाहियों के खिलाफ कार्यवाही छात्र एवं छात्रा के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग।
पाल महासभा के जिलाध्यक्ष कालीचरण पाल, जिला महामंत्री महेश सिंह पाल तथा कल्लन पाल, दशरथ पाल, राधेश्याम पाल, सोभरन सिंह पाल, रूप सिंह पाल ने नगर मजिस्टेªट नत्थू प्रसाद पांडेय को दिए गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए अवगत कराया कि कक्षा बारहवीं के छात्र अनुजपाल पुत्र सरनाम सिंह पाल निवासी मोहल्ला लहरियापुरवा उरई अपनी सहपाठी छात्रा दीप त्रिपाठी के साथ 26 अगस्त 17 को ट्यूटन पढ़ने जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र उरई चैकी के पास कोबरा सिपाहियों ने उनका शोषण करने की नियत से रोकने का प्रयास किया। इस पर अनुज ने अपने साथियों को फोन पर बताया कि पुलिस उसका पीछा कर रही है। डर के मारे कांपते हाथों से मोटर साइकिल चलाते समय अनुज का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही बोलेरो जीप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही अनुज पाल की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बाइक पर बैठी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मरणासन्न हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र अनुज घर का होनहार इकलौती संतान था घर का चिराग बुझ जाने से सरनाम सिंह का पूरा परिवार बेहाल है और इसके लिए उसका पीछा करने वाले कोबरा सिपाही जिम्मेदार है जिनके सिपाही अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। महासभा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि छात्र अनुज के पिता को 25 लाख आर्थिक सहायता और घायल छात्रा के पिता को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाए जिससे उसका समुचित इलाज हो सके। महासभा ने कैडिल मार्च निकाल रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। फोटो

 

Leave a comment