उरई। अवैध शराब निर्माण के कुटीर उद्योग के गढ़ के रूप में कुख्यात लुधियात के गांव में पुलिस ने एक फैक्ट्री पकड़ कर इस बात को उजागर कर दिया है कि उक्त इलाके में तमाम बदलाव के बावजूद पुरानी कुरीतियां अभी तक बरकरार चल रही हैं। पुलिस के अनुसार डकोर थाना अंतर्गत ग्राम सिमिरिया में कच्ची शराब उतारने की सूचना मुखबिरों से मिली थी जिसे देखते हुए एसआई रामलाल सोनकर ने फोर्स के साथ दबिश दी तो मौके पर 20 ली. कच्ची शराब, भटटी और शराब बनाने के अन्य उपकरण पकड़ लिए गये। मौके से इस कार्य में संलग्न शिवनंदन उर्फ हलकुटटा निवासी सिमिरिया व बृजलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि बालू के धंधे में हुई अनाप-शनाप कमाई से सिमिरिया में सिविलाइजेशन की बयार भी देखी जा रही थी लेकिन कच्ची शराब उतारने से बाज न आकर यहां के आदत बना चुके कुछ लोगों ने कुत्ते की पूंछ 12 वर्ष बाद भी टेढ़ी की टेढ़ी रहती है की कहावत को खरा साबित कर दिया है।





Leave a comment