उरई . कुओं के संरक्षण के लिए जिम्मेदार गाल बजाने से आगे नहीं बढ़ते जबकि दुनियाँ भर में गहराते जल संकट के कारण इसकी महती आवश्यकता महसूस की जा रही है। उनके फरेब का जीता जागता नमूना जालौन कस्बे के नारोभास्कर मोहल्ले में देखा जा सकता है जहाँ पुराने कुएं के अस्तित्व की सरेआम चढ़ रही भेंट पर कोई गौर करने वाला नहीं है ।

समाजसेवी पवन राठौर ने इस पर चिंता दिखाई और मुख्यमंत्री के नाम पाती तैयार कर मोहल्ले के तमाम लोगों के सिग्नेचर उस पर करा कर मुख्यमंत्री को भेज दी । इसमें चौपाला के नाम से पहचाने जाने वाले उक्त कुएं के इतिहास और उपयोगिता से सी एम को अवगत कराते हुए उनसे कुएं की मरम्मत और सुंदरीकरण का आग्रह बहुत ही मार्मिक अंदाज में किया है । देखना है कि सन्यासी मुख्यमंत्री का दिल इस चिठिया पर पसीजता है या नहीं ।

Leave a comment