उरई। रोजगार सेवकों के प्रदेश भर में ब्लाॅक स्तरीय धरने के क्रम में गुरुवार को रामपुरा विकास खंड मुख्यालय पर भी क्षेत्र के सभी रोजगार सेवक 9 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर धरने पर बैठे। इस दौरान रोजगार सेवक संघर्ष समिति के संचालक मंडल के सदस्य गोविंद सिंह सेंगर ने कहा कि सरकार को रोजगार सेवकों की न्यायोचित मांगे तत्काल मान लेनी चाहिए। पंचायत संहायकों की भर्ती पर रोक लगाकर पिछले 12 वर्षों से संघर्षरत रोजगार सेवकों का नियमितीकरण किया जाये। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों ने अब आर-पार की लड़ाई का इरादा बना लिया है। 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर रोजगार सेवक जागरूकता रैली होगी। इसके बावजूद सरकार न चेती तो 12 सितंबर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जायेगा जो तब तक बंद नही होगा जब तक कि रोजगार सेवकों को उनका अधिकार नही दे दिया जाता। सोमकांत ओछा और कृपाराम राठौर ने भी विचार प्रकट किये।

Leave a comment