उरई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आज कलेक्टेªट में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्टेªट को सौपा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष अनीश खातून, सुमन गुबरेले, मोहिनी, आराधना, रामकुमारी, अनुसुइया, मंजू, अरूणा, सरला देवी, सुमन, कुमकुम, मालती, राजेश्वरी आदि तमाम कार्यकत्रियां सहायिकाओं ने ग्रीन गैंग की अध्यक्षता शकुन्तला पटेल एवं भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्टेªट नत्थू प्रसाद पांडेय को सौपा जिसमें मांग की गई है कि आंगनबाड़ी कार्यचारी को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तब तक कार्यकत्री को 18 हजार और सहायिका को नौ हजार मानदेय दिया जाए अवकाश प्राप्त तथा त्यागपत्र की दिशा में सरकारी विभागों कार्यरत महिलाओं के समान सुविधाएं दी जाए, चिकित्सा पाने इलाज हेतु भर्ती महिलाओं को पूरा मानदेय दिया जाए, मुख्य सेविका के रिक्त स्थानों की पूर्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति कर की जाए। कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं में समायोजन, छूट तथा कोटा निर्धारण में सुनिश्चितता बरती जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को अन्न विभागों में जैसे बीएलओ, जनगणना आदि में ड्यूटी न लगाई जाए जनपद में दस और पांच वर्ष से जमे सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओंको स्थानांतरण किया जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्या के निराकरण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ बैठक सुनिश्चित की जाए।







Leave a comment