उरई। उत्तर प्रदेश किसान सभा जालौन के प्रभारी का. कमलेश कुमार आचार्य ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश किसान सभा का 38 वां राज्य सम्मेलन नौ सितम्बर से 11 सितंम्बर तक इटावा में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गहराते कृषि संकट से मुक्ति और वैकल्पिक कृषि नीतियों के लिए खेती बचाओ, किसान बचाओ, देश बचाओ इस सम्मेलन के प्रमुख मुद्दे होगे इस आयोजित सम्मेलन की विशाल रैली इटावा मैदान में होगी। सम्मेलन में मुख्य वक्ता का. माणिक सरकार मुख्यमंत्री, एवं राष्ट्रीय महामंत्री किसान सभा का. सुभाषिनी अली आदि नेता संबोधित करेगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव कार्यकर्ता जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार अभियान चला रहे है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों की लागत का रुपया पेंशन नलकूपों की बिजली फ्री, दो करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार देने एवं महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों व कमजोर वर्गो पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने तथा आवारा पशुओं से फसल को बचाने आदि प्रमुख मुद्दे जोरशोर से उठाए जाएगे। उन्होंने जिले के सभी किसान भाईयों से सम्मेलन को फसल बनाने की अपील की है।







Leave a comment