जालौन-उरई। पुत्री के साथ छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। तो वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ निवासी रामचरन ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री गांव में स्थित एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। तभी रास्ते में ग्राम जमलापुर निवासी राजबहादुर ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पुत्री के विरोध करने पर राजबहादुर ने उसकी पुत्री के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। तो वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।







Leave a comment