कालपी-उरई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक गुलाब चन्द्र ने किया नगर पालिका परिषद कालपी का निरीक्षण कालपी का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चैकस पाया।
उन्होंने नगर पालिका परिषद कालपी के सफाई लिपिक व अवर अभियंता, नजूल निर्माण,डूडा, खाद्य निरीक्षक,अभिलेखापाल,कर अधीक्षक, लेखाकार आदि कार्यालयों के भीतर जाकर कागजात निकालकर निरीक्षण किया तथा इसके पूर्व मशीनरी सैड में पहुंचकर जेसीबी, ट्रैक्टर व सफाई यन्त्रो व निष्प्रयोजन मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी के कार्यालय में बैठकर विभाग बार अभिलेख भी देखे। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त करने तथा जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र व तहसील दिवस के रजिस्टर को दुरुस्त करने के निर्देश दिये तथा कार्यालय सफाई,नगर सफाई व रोशनी व्यवस्था पर सन्तुष्ट नजर आये इसके अलावा वर्ष २०१०-११ की १३ वें वित्त सहित कुछ फाइलें अपने साथ ले गये। हालांकि अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण को लेकर नगरपालिका परिषद कार्यालय में सफाई व्यवस्था चाक-चैबंद देखने को मिली लेकिन पालिका गेट पर गुटका मसाला की गन्दगी देख थूकने वालो पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे,अवर अभियंता तोताराम, हरभूषण सिंह, विपिन कुमार,पंकज श्रीवास्तव, रामबाबू प्रजापति,जमशेर खां, शिशुपाल सिंह यादव, रमेश यादव, अशोक बाल्मीकि आदि नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment