उरई। अधीक्षण अभियंता किशन सिंह ने एक निजी भेंटवार्ता में बताया कि विद्युत विभाग को कनेक्शन कराने का जो लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है उसमें एक तिहाई कनेक्शनों को कराया जा चुका है। नये कनेक्शन कराने के लिये विभाग द्वारा हर गुरुवार को शिविर आयोजित कराये जा रहे है ताकि लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में नये कनेक्शन कराने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी दिन प्रतिदिन हो रही है। जिला मुख्यालय में अंडर ग्राउण्ड केबिल बिछाने में प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। बातचीत के दौरान एसी श्री सिंह ने बताया कि शासन से 1 लाख 14 हजार 457 कनेक्शन कराने का लक्ष्य विभाग को मिला था जिसमें से अभी तक 38 हजार 622 नये कनेक्शन कराये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में हर गुरुवार को कनेक्शन कराने के शिविर आयोजित कराये जा रहे हैं जिसमें 400 से 500 ग्रामीण नये कनेक्शन कराने आ रहे हैं यह विभाग के लिये अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में अंडर ग्राउण्ड केबिल बिछाने के प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है और दूसरे चरण की कार्ययोजना बनाकर शासन को स्वीकृति के भेजी जा चुकी है। जैसे ही योजना को स्वीकृति मिलेगी तो अवशेष क्षेत्रों में भी अंडर ग्राउण्ड केबिल बिछाने की योजना शुरू हो जायेगी। श्री सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि विभाग को वसूली का लक्ष्य बढ़ाने के लिये हर फीडर के टापटेन बिल बकायेदारों की लिस्ट टांगी जा रही है साथ ही 50 हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन भी काटने का अभियान विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है।
इंदिरा नगर में अंडरग्राउण्ड केबिल शरारती तत्वों ने की क्षतिग्रस्त
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता किशन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों नगर के इंदिरा नगर में असमाजिक तत्वों ने अंडर ग्राउण्ड केबिल के दर्जन भर पोलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में वह जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें करायेंगे ताकि ऐसे खुराफाती तत्वों के विरुद्ध एफआईआर विभाग की ओर से दर्ज करायी जा सके।
तीन साल मेंटीनेंस का कार्य देखेगी कंपनी
अधीक्षण अभियंता किशन सिंह ने बताया कि उरई नगर में अंडर ग्राउण्ड केबिल बिछाने वाली कंपनी तीन सालों तक बिछायी गयी लाइन का मेंटीनेंस का कार्य देखेगी। इसके बाद उक्त कंपनी का कार्य विभागीय अधिकारी देखेंगे।





Leave a comment