कालपी-उरई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति शासी निकाय व कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में शासन द्वारा मिलने वाले ढाई लाख रूपये के बजट को खर्च करने पर करने पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द् में उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र की अध्यक्षता में रोगि कल्याण समिति शासी निकाय व कार्यकारिणी की बैठक चिकित्साधिकारी डा.मुलायम सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। जिसमें शासन से मिलने वाले ढाई लाख रुपए के बजट को बिजली, पानी साफ-सफाई तथा अन्य सुविधाओं में खर्च करने पर चर्चा हुई तथा सभी की सहमति से रणनीति तैयार की गई। कि सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक योजना का लाभ मरीजों तक पहुचे। इसमें कोई कोर कसर नही रहनी चाहिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र के अलावा डा. मुलायम सिंह, डा.विनय पाण्डेय, एबीएसए, महेश शर्मा,हरिचरन सिंह, रज्जन लाल सचान, देवेन्द्र वर्मा, हरमोहन सिंह यादव,भारत सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment