कोंच-उरई। अवसान की ओर अग्रसर गणपति उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी चरम पर है। बीती रात्रि गणेश सेवा समिति गढी के तत्वाधान में रंगारंग भजन संध्या और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर और लखनऊ के कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर जहां दर्शकों को आनंदित किया वहीं कलाकारों ने नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से कथानकों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरिष्ठ भाजपा नेता शीतलसिंह सेंगर व बिशिष्ट अतिथि महेन्द्र निगम एडवोकेट ने आयोजन की मुैक्त कंठ से सराहना करते हुये कहा कि कोंच एक सांस्कृतिक नगर के रूप में ख्याति अर्जित कर चुका है और यहां सैकड़ों बर्ष पुरानी परंपराओं को गति देना वास्तव में श्लाघनीय है। बीती रात गढी स्थित गणपति पंडाल में गणेश सेवा समिति के द्वारा आयोजित भजन संध्या और आर्केस्ट्रा में बतौर मुख्य अतिथि शीतलसिंह सेंगर, बिशिष्ट अतिथि महेन्द्र निगम, कोतवाल सत्यदेव सिंह, हरिश्चंद्र तिवारी, राजेन्द्र निगम की मौजूदगी में कानपुर से आई संगीत पार्टी मिलेनियम स्टार ग्रुप के कलाकारों गायक अभिषेक अंजाना, नेहा नर्गिस, सरदार अंकित राज, करिश्मा मीरा, पायल आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसी ग्रुप में शामिल लखनऊ के साहिल सम्राट इंटरनेशनल ग्रुप के कलाकारों ने जब नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से शिव तांडव व अन्य कथानकों की बेजोड़ प्रस्तुति दी तो दर्शक वाह वाह कर उठे। संचालन मनी कानपुर ने किया। इससे पूर्व मंडल के कार्यकर्ताओं सुशील देरवार, राहुल तिवारी, सुधीर सोनी, कल्लू यादव, मृदुल दांतरे, प्रदीप भदौरिया, कमलेश साहू, सूर्यदीप सोनी, दीपू सोनी, गौरव सोनी, लोकेन्द्रसिंह, अजित रिछारिया, गोविंद अग्रवाल, अभिषेक रिछारिया, संदीप शांडिल्य, ऋषि झा, राहुल राठौर, राहुल अग्रवाल, निखिल सोनी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया तथा व्यावस्थायें देखीं।

Leave a comment